बलिया, अगस्त 25 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच-पड़ताल का अभियान तेज हो गया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश तथा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सहायक आयुक्त जेपी सिंह के नेतृत्व में दुकानों पर छापेमारी की।सिकंदरपुर तहसील के देवकली में स्थित शिव शक्ति मिष्ठान भण्डार से छेना मिठाई एवं बर्फी के नमूने लिए। यह कार्रवाई आईजीआरएस पर मिली शिकायत के आधार पर की गई। इसके अलावा शहर के सिनेमा रोड, जापलिनगंज बेदुआ और बनकटा स्थित दुकानों से मिठाईयों के नमूने लिए। खाद्य विभाग की टीम ने इन प्रतिष्ठानों से दूषित एवं बदबुदार बर्फी, पेड़ा व छेना की मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मिलावटखोंरों पर कार्रवाई के लिए 10...