बलिया, नवम्बर 3 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को लीग मुकाबलों में दिल्ली, पंजाब, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, गुजरात व मध्य प्रदेश आदि ने अपने मैच जीत लिए। अंडर-17 बालक वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का दूसरा दिन मेजबान टीम के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहा। बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में गत वर्ष की उप विजेता पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से मात दे दिया। मंगलवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम को खेले गए उक्त मुकाबले में एकमात्र गोल मैच के 21वें मिनट में पंजाब के सबरजीत ने किया। बेहद संघर्ष के बावजूद मेजबान टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। पंजाब के लिए यह दिन की दूसरी सफलता रही। इससे पहले पंजाब की टीम ने मंगलवार की स...