बलिया, सितम्बर 22 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी में आई बाढ़ का पानी उतरने के बाद सुरेमनपुर दियरांचल में इन दिनों पशुओं के खाने के लिए चारा का संकट हो गया है। दियरांचल के मानगढ़, शिवाल, गोपालनगर, वशिष्ठनगर गांवों में बाढ़ से खरीफ की फसल डूबकर पूरी तरह नष्ट हो गई है। पशुपालकों के लिए पशुओं के लिए चारा का प्रबंध करना बड़ी चुनौती बन गई है। दियरांचल का पूरा इलाका मुख्य रूप से पशुपालन पर ही निर्भर है। यहां के ग्रामीण दूध उत्पादन कर अपना व अपने पशुओं की देखभाल करते हैं। इनके आय का मुख्य स्रोत भी खेती और पशुपालन ही है। दूध उत्पादन कर यहां के किसान अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बाढ़ के बाद हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। पशुपालक अखिलेश यादव, राजरोशन यादव, प्रदीप यादव, ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह ने बताया कि मवेशियों का पेट भरने क...