बलिया, अगस्त 31 -- Balia News: सुखपुरा। स्थानीय गांव के माया ब्रह्मस्थान की दान पेटिका और एक दर्जन घंटा रविवार की रात चोरी हो गये। सोमवार की सुबह पूजा-पाठ करने पहुंची महिलाओं को जानकारी हुई तो उन्होंने मामले से ग्रामीणों को अवगत कराया। इसके बाद ब्रह्मस्थान कमेटी के प्रबंधक सच्चिदानंद पांडेय समेत अन्य लोग पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि ब्रह्मस्थान परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु चंदा दानपेटिका में डाल देते है। लोगों का कहना है कि दान पेटिका में हजारों रुपये हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...