Balia News: दहताल में मछली पकड़ रहे युवक की नाव पलटने से मौत
बलिया, अगस्त 5 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हालपुर गांव के सामने दहताल में मंगलवार को छोटी नाव (डेंगी) से मछली पकड़ रहे 30 वर्षीय रामप्रवेश साहनी की नाव पलटने से डूबकर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के दहताल से युवक के शव को ताल से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोपहर के समय नदी में डेंगी (छोटी नाव) पर सवार होकर रामप्रवेश मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान पानी में अत्याधिक शेवार के बीच अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण डेंगी नाव लड़खड़ा गई और रामप्रवेश गहरे पानी में डूब गये। दूर से घटना को देख रहे अन्य मछुआरों ने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद कई मछुआरे मौके पर जमा हो गए और पानी में रामप्रवेश की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पानी से बाहर निकाला गया। हालां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.