Balia News: दलहनी फसलों के बीज पर मिलेगा अनुदान
बलिया, अक्टूबर 14 -- Balia News: बलिया। रबी सीजन में दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने बीजों के वितरण पर अनुदान किया जाएगा। मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजना के तहत चना, मटर और मसूर के प्रमाणित बीजों पर किसानों को 50 से 100 फीसदी तक अनुदान का लाभ मिलेगा। इसके लिए कृषि विभाग ने किसानों को योजना का लाभ उठाकर दलहनी फसलों की अधिक से अधिक बुआई करने की अपील की है। योजना के तहत आठ वर्ष से कम अवधि वाली किस्मों के चना बीज पर 6000 रुपये प्रति कुंतल और मटर पर 5,753 रुपये प्रति कुंतल अनुदान निर्धारित है। वहीं, मसूर के आठ वर्ष से कम अवधि वाले प्रमाणित बीज पर 10948 रुपये प्रति कुंतल का अनुदान मिलेगा। इस श्रेणी में मसूर के बीज पर निर्धारित पूरी लागत के बराबर अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। इसी तरह 10 वर्ष से कम अवधि वाली चना बीज पर कुल 4750 रुपये प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.