बलिया, जुलाई 12 -- Balia News: रेवती (बलिया), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गायघाट निवासी 42 वर्षीय कामजी गोंड की मौत के मामले में रविवार को पुलिस ने रेवती थाने के सब इंस्पेक्टर सचिन सरोज व कांस्टेबल अंकित सिंह के साथ ही गायघाट के ग्राम प्रधान आशुतोष शंकर सिंह उर्फ लालू, उसके चालक मनीष यादव, दुकानदार सूरज कन्नौजिया तथा उसके एक अज्ञात रिश्तेदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।मृतक कामजी के पुत्र विशाल की तहरीर के अनुसार, सात जुलाई की शाम करीब चार बजे सूरज कन्नौजिया की दुकान पर विशाल मीट खरीदने गया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद सूरज के पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। विशाल ने किसी प्रकार भागकर जान बचाई। आरोप है कि ग्राम प्रधान आशुतोष शंकर सिंह उर्फ लालू और उसके ड्राइवर मनीष यादव सूरज को...