Balia News: ददरी मेला क्षेत्र में स्थापित हुआ ध्वज, तैयारी हुई तेज
बलिया, अक्टूबर 21 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पूर्वांचल का ऐतिहासिक ददरी मेला नए उत्साह और उमंग के साथ आयोजित होगा। मेला में इस बार सांस्कृतिक मंच पर वालीबुड अभिनेता गोविंदा को आमंत्रित करने की योजना है। इस बार पशु मेला (नंदी ग्राम) भी दीवाली के अगले दिन से लगेगा। कवि सम्मेलन में देश के नामी- गिरामी नए कवियों और शायरों को आमंत्रित करने की कवायद शुरु हो गई है। इस बीच, दशहरा के दिन चेयरमैन संतकुमार गुप्त मिठाई लाल ने परम्परा के तहत विधि-विधान से पूजन कर ध्वज स्थापित किया। इस दौरान प्रभारी ईओ नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा भी थे।ऐतिहासिक ददरी मेले को इस बार भव्य और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ध्वज पूजन के दौरान चेयरमैन ने बताया कि मेले में दुकानों का आवंटन डिजिटल भुगतान और बार कोड के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.