बलिया, नवम्बर 21 -- Balia News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सरकारी कार्यालयों तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित कराने की पहल की गई है। अखिल भारतीय दिव्यांग संगठन के बैरिया विस इकाई के अध्यक्ष अभिषेक सिंह गौतम ने शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को मांग पत्र सौंपकर जिले के के सभी पुलिस कार्यालयों में दिव्यांगों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने सभी थानों, पुलिस चौकियों, कोतवालियों और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की महत्वपूर्ण दंडात्मक धाराओं को बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में प्रदर्शित करने और संबंधित कार्यालयों में कम से कम तीन फीट चौड़े रैम्प का निर्माण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- फैसला: दिव्या...