बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: दलनछपरा। शहर, कस्बा और गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन की ओर से अभियान पर अभियान चलाए गए। बावजूद सड़क और गांव की गलियां स्वच्छ नहीं हो सकी हैं। हल्की बारिश के बाद जिम्मेदारों द्वारा कराए गए कार्यों की पोल गांव की सड़कों और गलियों में पसरी गंदगी बयां कर रही है। मुरलीछपरा ब्लॉक के अधिकाश गांवों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की टीम नहीं पहुंच सकी थी, लिहाजा इन गांवों में सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हो सका है, जबकि इस ब्लॉक के अधिकांश गांवों में गंगा के बाढ़ का पानी भर जाता है। ग्रामीणों की माने तो पंचायतों में सफाईकर्मी तैनात तो हैं, लेकिन वह सफाई करने कम प्रधान और जिम्मेदारों की चाटुकारिता के लिए अधिक आते हैं। यही वजह है कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी गांव की गंदगी साफ नहीं हो सकी है।

हिंदी हि...