बलिया, अगस्त 12 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। गंगा नदी में डूबे कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष का शव तीसरे दिन बुधवार को बरामद हो गया। एनडीआरएफ की दो टीमों ने करीब दो घंटे तक नदी में तलाशी अभियान चलाया। उनके प्रयास से करीब आठ किमी दूर दुबहड़ गांव के सामने शव नदी में उतराया मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Balia News: अधिवक्ता के निधन पर जताया शोकदुर्भाग्यपूर्ण घटना मूल रुप से बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के फरसाटार (छितौनी) निवासी अधिवक्ता 55 वर्षीय ओमप्रकाश दूबे मंगलवार की देर शाम पत्नी 50 वर्षीय इंदू देवी के साथ शहर से सटे शिवरामपुर घाट पर गंगाजल लेने गये थे। पानी में उतरकर स्नान करते हुए पति-पत्नी दोनों एक साथ नदी में डूब गये। मंगलवार की दोपहर महिला की लाश जनेश्वर मिश्र सेतु...