बलिया, जुलाई 11 -- Balia News: बलिया। नरही पुलिस ने तीन पेटी में 135 पीस देशी शराब के साथ एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। एसआई अश्वनी कुमार मिश्र हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उजियार घाट से आरोपी को पकड़ा। उसकी पहचान बक्सर (बिहार) के मल्लह टोली निवासी रोहित कुमार चौधरी के रूप में हुई। पुलिस टीम में बनारसी बाबू व सुबेन्दु कुमार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...