बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं और समाजसेवियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रतिमा पिछले दो वर्षों से तिरपाल से ढकी हुई है, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद अब तक उसका अनावरण नहीं कराया गया। छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन ने कहा कि मातृभूमि के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महाराणा प्रताप की प्रतिमा को दो वर्षों से तिरपाल में ढककर रखना उनके सम्मान के विपरीत है। अनावरण के लिए अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रफुल्ल सिंह ने जिला प्रशासन पर मामले की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि अनावरण की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिवेश सिंह न...