Balia News: तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने
बलिया, अगस्त 13 -- Balia News: नगरा। नगर पंचायत में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। शुभारंभ नगरा स्थित डाक बंगले से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा के दौरान डीजे पर बजते देशभक्ति गीत ने सबको राष्ट्र प्रेम में डूबो दिया। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए सिकंदरपुर मार्ग स्थित काली स्थान पर समाप्त हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजार चौक पर स्थित पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। यात्रा में पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया व छट्ठू राम, डॉ. समरजीत सिंह, अरविंद नारायण, आलोक शुक्ल, योगेंद्र यादव, डॉ. डीएन प्रसाद, पूर्व विधायक गोरख पासवान आदि थे।हिसं यह भी पढ़ें- Dhanba...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.