बलिया, अगस्त 29 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हरदत्तपुर गांव में गुरुवार की देर रात पकड़िया ताल में डूबने से 35 वर्षीय उपेंद्र पासवान नामक युवक की मौत हो गई। उपेंद्र गुरुवार की देर शाम घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार सुबह पकड़िया ताल के पास उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले शव को उठाकर अपने घर ले आए और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...