बलिया, अक्टूबर 21 -- Balia News: फेफना। स्थानीय रेलवे स्टेशन के मालगोदाम से सटे तालाब में बुधवार की सुबह एक अज्ञात करीब 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रैक प्वाइंट से सटे रेलवे की जमीन में तलाबा स्थित है। कुछ लोग उधर पहुंचे तो उनकी नजर पानी में उतराये शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी और मामले से पुलिस को अवगत कराया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घटना से जीआरपी को अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...