बलिया, अगस्त 31 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। तहसीलदार कोर्ट के पेशकार के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को धोखाधड़ी समेत अन्य कई धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।तहसीलदार अतुल हर्ष ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि न्यायालय तहसीलदार सदर कोर्ट में विचाराधीन वाद खुशबुन नेशा बनाम हुस्नबानों की पत्रावली में बिना मूल आदेश के आरसीसीएमएस पोर्टल पर आदेश 26 मई को अपलोड किया गया है। जांच में पता चला कि मूल पत्रावली में 26 मई का नामांतरण आदेश नहीं पाया गया, जबकि पोर्टल पर आदेश अपलोड किया गया है। इसके साथ ही एक तजवीजसानी (रेस्टोरेशन) वाद दर्ज कर चार जून को बिना किसी आदेश के स्वीकृत की गयी है। तहसीलदार का कहना है कि इस बारें में पेशकार सुमंत पांडेय से मोबाइल पर ब...