बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गोलंबर पर वर्ष 2000 में स्थापित यूपी-बिहार का 'प्रवेश द्वार', जो लगभग ढाई दशक तक गांव और क्षेत्र की पहचान बन चुका था, अब गिने-चुने दिनों का मेहमान रह गया है। गंगा नदी पर बन रहे तीन लेन के पुल के एलिवेटेड मार्ग की जद में आने के कारण इस प्रवेश द्वार को हटाया जाएगा। पुल निर्माण में लगे अधिकारियों की मानें तो इस दिपावाली से पहले ही इसे हटा दिया जाएगा। इसके अलावा पुल के पास ही सड़क किनारे स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज भरौली का कुछ हिस्सा भी तोड़ा जाएगा, जिसकी फाइल जिलाधिकारी को भेज दी गई है। गंगा नदी पर 368 करोड़ की लागत से तीन लेन के पुल का निर्माण कराया जा रहा है। एएससी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। एलिवेटेड मार्ग सहित इस पुल की कुल लंबाई 3.3 किमी हो...