Balia News: ड्राफ्ट मतदाता सूची में बढ़े 26 हजार 930 मतदाता
बलिया, नवम्बर 18 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले की सभी सातों विधान सभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का ड्राफ्ट (आलेख्य प्रकाशन) मंगलवार को जारी हो गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, प्रकाशित सूची में मतदाताओं की संख्या 21 लाख 95 हजार 749 है। इसमें 12 लाख 19 हजार 215 पुरुष, नौ लाख 76 हजार 462 महिलाएं तथा 72 'थर्ड जेंडर' मतदाता शामिल हैं। एसआईआर के बाद बीते अप्रैल महीने में जारी सूची के सापेक्ष 26 हजार 930 वोटरों की संख्या बढ़ी है। मतदाता सूची में नाम शामिल करने, संशोधन कराने अथवा किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक का समय निर्धारित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.