बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। एनएच-31 पर ग्राम सभा भरौली के सामने साइकिल से घर जा रहे वृद्ध को पीछे से डीसीएम ने धक्का मार दिया। आसपास के लोगों ने डीसीएम को पकड़ लिया, जबकि घायल को सदर अस्पताल (बक्सर) पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नरही थाना क्षेत्र के भरौली निवासी 70 वर्षीय मकसूद अहमद अंसारी भरौली में ही गुमटी में सब्जी की दुकान चलाते थे। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे वे दुकान बंद कर साइकिल से घर खाना खाने जा रहे थे। जैसे ही सेंट्रल बैंक के सामने पहुंचे, बलिया की ओर से आ रही डीसीएम ने पीछे से धक्का मार दिया। डीसीएम का पहिया उनके कमर के निचले हिस्से पर चढ़ गया। आनन-फानन में पास के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने डीसीएम को दौड़ाकर पकड़ लिया। उ...