बलिया, जुलाई 22 -- Balia News: बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों की प्रगति का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना और फैमिली आईडी की खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र रैंकिंग 'ए' श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर डीएम नाराज समीक्षा बैठक की कार्रवाई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्य समय पर पूर्ण न होने से जिले की रैंकिंग प्रभावित होने पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस माह कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाएगा। साथ ही निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत...