Balia News: डीएम ने किया ईवीएम वीवीपैट भंडारगृह का निरीक्षण
बलिया, अक्टूबर 30 -- Balia News: बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट भंडार गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सात विधानसभा बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकन्दरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह एवं बैरिया के गोदामों में जाकर सुरक्षा और प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। भंडारगृह की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यह जानकारी ली कि कितनी टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं और रिकॉर्डिंग की क्या व्यवस्था है। इस दौरान एडीएम अनिल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.