बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारी अनुपस्थित अनुपस्थित मिली, इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और विभागीय व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। प्रांतीय पीआरडी कार्यालय पहुंचे डीएम ने आगामी चुनाव के मद्देनजर पीआरडी जवानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारी से कहा कि चुनाव के दौरान आवश्यकतानुसार जवानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पहले से तैयारी पूरी कर लें ताकि जरूरत पड़ने पर किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियो...