बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शुक्रवार को सीयर ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और सफाई का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की। डीएम ने छात्राओं से पढ़ाई, भोजन, कंप्यूटर शिक्षा सहित अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की संख्या के संबंध में भी पूछताछ की। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में कुल आठ शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं चौकीदार, सफाई कर्मचारी और रसोइय...