बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीएम आवास के पास सड़क पर टहल रही महिलाओं से छेड़खानी की घटना प्रकाश में आयी है। युवती की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हाईडिल कालोनी की रहने वाली लड़की ने नगर कोतवाली पुलिस को बताया कुछ महिलाओं के साथ हम लोग डीएम आवास के पास सोमवार की रात आठ बजे टहल रही थी। इसी बीच एक लड़का दो पहिया वाहन से पहुंचा और छेड़खानी करके भाग गया। उनका कहना है कि उक्त युवक प्रत्येक दिन महिलाओं के साथ ऐसा ही बर्ताव करता है जिसकी शिकायत पूर्व में भी सिविल लाईन पुलिस चौकी पर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...