बलिया, सितम्बर 22 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। किसी दुकान से तस्करी के जरिये बिहार जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी करीब 70 पेटी अंग्रेजी शराब को दुबहड़ पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने दारु लदे वाहन के साथ एक तस्कर को भी दबोच लिया। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया, जबकि गाड़ी को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। बरामद शराब की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बतायी जा रही है। दुबहड़ थाने के सब इंस्पेक्टर शुभेंद्र कुमार सिंह क्षेत्र में चक्रमण कर रहे थे। इसी बीच तिरपाल बांधकर बसरिकापुर अंडरपास से गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्राली को संदेह के आधार पर जवानों ने रोक लिया। छानबीन में वाहन पर शराब लदा मिला। इसके बाद चालक सारण (बिहार) जनपद के गोरखा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी रोहित पुत्र लक्ष्मण महतों को पुलिस ने हिरासत में ले लिय...