बलिया, अक्टूबर 23 -- Balia News: बेल्थरारोड। सोनाडीह की बेटियां फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। गांव की आठ खिलाड़ियों का चयन आजमगढ़ के मंडलीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल टीम में हुआ है, जबकि एक खिलाड़ी को सुरक्षित रखा गया है। इस उपलब्धि में कोच रामप्रकाश यादव की मेहनत और प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही है। जौनपुर में 24 से 31 अक्तूबर तक होने वाले राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में सोनाडीह की अंजलि, आराध्या, काजल, राधिका, रितिका, रूबी, रोशनी,अंशिका को शामिल किया गया है,वहीं रागिनी को सुरक्षित तौर पर टीम में जगह मिली है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों ने शुक्रवार को ट्रेन से प्रस्थान किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बादशाह सिंह मिनी वॉलीबॉल को देवघर की टीम दुमका रवाना इस दौरान स्टेशन परिसर में लोगो...