बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल से घर जा रही साइकिल सवार छात्रा की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे में युवती को बचाने के प्रयास में होमगार्ड का जवान भी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने कुछ देर सड़क जाम किया। हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। पुलिस ने लाश और गाड़ी को कब्जा में ले लिया। दुर्घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया।स्थानीय थाना क्षेत्र के एकौनी निवासी रमेश वर्मा की पुत्री 18 वर्षीय संध्या स्थानीय चट्टी पर संचालित एक निजी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती थी। रोज की तरह सोमवार को घर से वह साइकिल से स्कूल पहुंची। दोपहर बाद छुट्टी होने पर छात्रा साइकिल से गांव लौट रही थी। फेफना-रसड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव के सामने से गुजरते समय रसड़ा की तरफ ...