Balia News: टोंस नदी में नहाते समय डूबकर युवक की मौत
बलिया, अगस्त 23 -- Balia News: रसड़ा। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीकादेवरी गांव स्थित टोंस नदी में शनिवार को शाम करीब चार बजे नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह गांव निवासी 20 वर्षीय अमित पासवान पुत्र धर्मेंद्र पासवान टीकादेवरी गांव अपने ननिहाल में आया था। वह पास के टोंस नदी में चार-पांच लड़कों के साथ स्नान करने गया था। इस बीच नहाते समय वह किसी प्रकार गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबते देख नदी के पास भैंस चरा रहे चरवाहों ने शोर मचाया। इसकी जानकारी कुछ लोगों ने युवक के ननिहाल के लोगों की दी। इस दौरान आसपास मौजूद मछुवारों ने नदी से युवक को बाहर निकाला। परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय सीएचसी पर लेकर पहुंचे जहां के डाक्टरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.