बलिया, अगस्त 4 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। सरकारी तंत्र की व्यवस्थाएं कितनी सुस्त और लचर हैं, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सोमवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। जहां महज बीस रुपए की टोंटी के अभाव में रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। हालांकि नई टोंटी लगाने की बजाय विभाग के कर्मचारी प्लास्टिक से बांधकर पानी रोकने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर के बाहर मरीजों के उपयोग के लिए लगे नल की टोंटी पिछले दो दिनों से टूटी हुई है। इसे ठीक कराने के लिए सरकारी खजाने से बीस रुपए निकालना भी जिम्मेदार उचित नहीं समझ सके हैं। महज एक टोंटी के अभाव में सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद होकर नाली में बह जा रहा है, लेकिन अस्पताल प्रशासन देखकर भी अनदेखा कर रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि दिन में तीन से चार बार अस्पताल में घू...