बलिया, जुलाई 24 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मीसे राहत मिली है। वहीं बारिश से बांगर के किसानों के चेहरे खिलें हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दीयर के किसान खरीफ की फसल मक्का, बाजरा, अरहर आदि फसलों को लेकर चिंतित हैं। मानसून की सक्रियता से सड़कों के साथ ही निचले मोहल्लों के गली नालियों में कीचड़ फिसलन से आवागमन दुरूह हो गया है। कस्बा और गांव की कौन कहे शहर में जगह-जगह जल जमाव मानसून पूर्व प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल रही है। शुक्रवार को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया है。 यह भी पढ़ें- Hajipur News: शाम को हुई 40 मिनट की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त किसानों की खुशियाँ जिले की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि खरीफ सीजन में बांगर इलाके में धान की बड़े पैमाने प...