बलिया, अक्टूबर 22 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर (अखनपुरा) में देवरिया संकुल ज्ञान-विज्ञान मेले का आयोजन गुरुवार को हुआ। इसमें संकुल के घटक विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर रसड़ा, देवरिया तथा बेल्थरारोड के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक महोत्सव में चमके मेधावीज्ञान-विज्ञान मेले का शुभारंभ और प्रतियोगिताएं उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि गोरखपुर संभाग के संभाग निरीक्षक अजय दुबे, विशिष्ट अतिथि बलिया संभाग के संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे तथा अध्यक्ष बलिया विभाग के विभाग संचालक रामप्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अजय दुबे ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान मेले विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा ...