बलिया, अक्टूबर 22 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव का भव्य आगाज बुधवार को सेवा संघ इंटर कॉलेज (सोहांव) के खेल मैदान पर हुआ। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बुधवार को बालिका एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी और जूनियर बालक कबड्डी खेल प्रतियोगिताएं हुईं। गुरुवार को क्रिकेट, फुटबॉल एवं बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। क्लस्टर एक में न्याय पंचायत सोहांव नारायणपुर और सरया के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर बालिका 100 मीटर में सिद्धेश्वर नाथ की निराजली पासवान प्रथम, राधिका इंटर कॉलेज की अंशिका यादव द्वितीय एवं सेवा संघ इंटर कॉलेज की...