बलिया, अगस्त 10 -- Balia News: बेल्थरारोड। जिला मुख्यालय स्थित वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपदीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बेल्थरारोड स्थित जीएमएएम इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 20 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। जिनमें से विभिन्न आयु वर्गों के 13 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय फुटबॉल टीम के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी 17 अगस्त को बलिया में होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में बेल्थरारोड का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडलीय टीम में चयनित खिलाड़ियों में अंडर-17 महिला वर्ग से सोनम यादव, नंदनी कुमारी, पायल और श्रेया वर्मा शामिल हैं। अंडर-14 बालक वर्ग में मोहम्मद फहद, मोहम्मद फैजान, अकमल और अनम जीशान अंडर-19 बालक वर्ग में अंकित कुमार और गोलकीपर आकिब ...