Balia News: जिसे मिला सीएम प्रोत्साहन पुरस्कार, उस पंचायत में गंदगी का अंबार
बलिया, अक्टूबर 6 -- Balia News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुरलीछपरा ब्लॉक के हृदयपुर पंचायत के पुरवों में चहुंओर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। यही नहीं हृदयपुर एवं मुरारपट्टी पंचायत के सीमावर्ती मुख्य मार्ग पर पिछले पांच महीनों से नाबदान का पानी बह रहा है। इससे आने-जाने में परेशानी तो ही ही रही है, संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। 'हिन्दुस्तान' टीम ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से पुरस्कृत इस पंचायत की पड़ताल किया। इस दौरान अधिकांश नाली, गली गंदगी से बजबजाती नजर आई। कई जगह तो दुर्गंध के कारण एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था।
सफाईकर्मियों की कमी हृदयपुर और मुरारपट्टी दोनों आस-पास पंचायते हैं, दोनों पंचायतों को मिलाकर कुल चार सफाईकर्मियों की तैनाती है। बावजूद लंबे समय से सड़क पर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.