Balia News: जिले में 12 जुलाई को रोपे जाएंगे 39 लाख पौधे
बलिया, जुलाई 7 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जिले में 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दिन 39 लाख 75 हजार 75 पौध रोपित करने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वन विभाग, ग्राम पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी देने के साथ सुरक्षित रखने पर जोर देने का निर्देश दिया है।डीएफओ पृथ्वीराज केएसबी ने बताया कि जिले में पौध रोपित करने के लिए करीब 45 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसमें सरकारी भूमि, नहरों के किनारे, सड़कों के किनारे, तालाबों की पटरी और परती भूमि शामिल है। चिन्हित भूमि पर सागौन, शीशम, अर्जुन, नीम, पीपल, बरगद, पाकड़ और फलदार प्रजातियों के पौधे रोपित होंगे। यह भी पढ़ें- 18982 पौधों का रोपण करेंगे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.