बलिया, नवम्बर 21 -- Balia News: नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर क्षेत्र के गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की चार छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को सभी को सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यालय के 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। अपनी वैज्ञानिक सोच, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर चार छात्राओं कक्षा दस की सोना गुप्ता, सुमिता यादव व तन्नु श्रीवास्तवा तथा कक्षा 11 की दीपांशी श्रीवास्तवा का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है।विद्यालय के...