बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पार्टी की महिला नेत्री गुरुवार को डीएम कार्यालय पहुंची। करीब आधा दर्जन महिलाओं के साथ पहुंची महिला नेत्री ने अपने हाथ में लिए मिट्टी का घड़ा फोड़कर विरोध जताया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपकर मामले में कार्रवाई तथा न्याय की गुहार लगाई।महिला ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मामले में लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने के कारण उसे मीडिया के सामने अपनी बात रखनी पड़ी। इस मामले में वह शपथपत्र के साथ अपना बयान भी पुलिस को दे चुकी है। उसने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सभी संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। इस मामले में महिला की शिकायत पर भाजपा के जिला मंत्री आलोक सिंह मोनू, अजीत मिश्र चंदन और...