बलिया, सितम्बर 8 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले के सभी 940 पंचायतों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सफाईकर्मियों के कार्यों की नियमित निगरानी के लिए जिला पंचायती राज विभाग ने नई व्यवस्था की है। इसके तहत ब्लॉक में स्थापित कंट्रोल रूम को सक्रिय करने के साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ) सफाई कार्य का जियो टैग फोटो वीडियो संग्रहित करने तथा कार्यों का रियल टाइम मानिटरिंग कर जिला मुख्यालय स्थित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कंट्रोल रूम को प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। नए व्यवस्था का उद्देश्य गांवों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही सफाईकर्मियों द्वारा काम में बरती जा रही हिला हवाली की शिकायत को दूर कर स्वच्छ और सुंदर गांव बनाने के सपने को सकार करना है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बीडीओ ने परिसमी...