बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। लाल बालू की गाड़ियों की भीड़ ने एक बार फिर बिहार-यूपी की सीमा पर भरौली में यातायात को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। पिछले तीन दिनों से लोग भीषण जाम का दंश झेल रहे हैं। मंगलवार को हालात यह हो गए कि सुबह में ही स्कूली बसें घंटों जाम में फंसी रहीं, इसके चलते बच्चे 11 बजे तक अपने विद्यालय में पहुंच सके। कई स्कूलों की कक्षाओं में महज 30 प्रतिशत तक ही उपस्थिति रही। इसके अलावा स्थानीय लोगों को भी अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। तमाम लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जाम में एंबुलेंस के हूटर का शोर भी अन्य गाड़ियों की आवाज में दब जा रहा है। दिल्ली, लखनऊ, रांची, टाटा जैसे लम्बी दूरी की बसें पूरी रात एक ही जगह खड़ी रह जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : द...