बलिया, सितम्बर 24 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की नई बस्ती की एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर काली माता की पूजा पाठ के पुराने विवाद को लेकर जातिसूचक गाली देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।गांव की रंजू देवी ने आरोप लगाया कि 30 अगस्त को वह अपने बच्चों के साथ अपने डेरा पर जा रही थी। तभी रास्ते में पहले से खड़े गांव के ही राहुल गुप्त, संजय गुप्त, रीमा गुप्ता और सीमा राजभर ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी ने सावन माह में हुई काली मां की पूजा के विवाद का हवाला देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और कहा कि तुमने पूजा पाठ करके अछूत कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...