बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: रेवती। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के कंचनपुर पंचायत के पुरवा केवा गांव में एक पखवारे से जला 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है। जबकि ग्रामीणों ने इसकी आनलाइन शिकायत की है, बावजूद विभाग उदासीन बना हुआ है। ग्रामीण आकाश पाण्डेय ने इस संबंध में विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए नवरात्र पर्व को देखते हुए अविलम्ब जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...