बलिया, अक्टूबर 26 -- Balia News: सिकंदरपुर। क्षेत्र के बेलौना के ग्रामीणों ने सोमवार को भारतीय स्वतंत्र आवाज के पदाधिकारियो के साथ बिजली के जर्जर तारों से दुर्घटना की आशंका व्यक्त करते हुए इसे बदलने की मांग को लेकर एसडीएम को पत्रक सौंपा और समाधान की मांग की। इसके बाद अपनी मांग को लेकर बेलौना मोड़ पर धरना परे बैठ गए। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई स्थानों पर जर्जर बिजली के तार घरों और सार्वजनिक रास्तों के ऊपर से गुजर रहे है, जिससे तार टूटकर गिरने या शॉर्ट सर्किट से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीण पुराने तारों को बदलने, झूलते तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करने और जर्जर विद्युत खंभों की जांच कर जरूरी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर भुवाल आनंद 'भारतीय', सकिन ...