बलिया, अक्टूबर 17 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को पूजा पंडालों में स्थापित मातारानी की प्रतिमाओं के पट खोल दिए गए। विधि-विधान से पूजन के बाद मातारानी के जयकारों के बीच जब दिव्य मुख पर से आवरण हटाया गया तो श्रद्धालु मां को अपलक निहारते रहे। ऐसा लगा जैसे माटी की मूरत में साक्षात देवी मां विराजमान हो गयी हैं। मां शेरावाली के जयकारों व गाजे-बाजे के साथ आरती में सैकड़ों की संख्या में देवी भक्त शामिल हुए। आकर्षक पंडालों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। शहर और गांव में मातारानी के जयकारों से संपूर्ण वातावरण देवीमय हो गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर में पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ उधर, देवी भक्तों ने रोज की तरह सुबह में अपने घरों में स्थापित कलश का पूजन-अर्चन किय...