बलिया, अक्टूबर 15 -- रामलीला में जयंत प्रसंग और ऋषि मुनियों से मिलन Balia News: रसड़ा। नगर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम में पांचवे दिन बुधवार को श्रीनाथ मठ स्थित रामलीला मैदान में भगवान राम, लक्ष्मण, मां जानकी के वनगमन के दौरान प्रभु श्रीराम द्वारा इंद्र पुत्र जयंत के नेत्र भंग व ऋषि मुनियों से मिलन का सजीव मंचन किय। इसे देखने के लिए मेला मैदान में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ लगी रही। लीला मंचन के क्रम में भगवान प्रभु श्रीराम, मां जानकी, लक्ष्मण वनगमन के दौरान जंगल में विचरण कर रहे हैं। इस बीच इंद्र पुत्र जयंत ने कौवे का भेष बदल कर माता जानकी के पैर में चोंच मार देता है। जिससे उनके पैर से रक्त बहने लगा। यह देख भगवान राम क्रोधित हो गये। और उन्होने उसे मारने के बाण चला दिये। जिसके कारण प्राण बचाने के लिए भागते हुए जयंत को नारद ज...