बलिया, अक्टूबर 20 -- Balia News: पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के उकछी गांव में रविवार की रात जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में एक पक्ष के 45 वर्षीय कमलेश राजभर, 48 वर्षीय हीरामन वर्मा तथा 60 वर्षीय नवमी राजभर घायल हो गये। दूसरे पक्ष के 50 वर्षीय शेषनाथ यादव को भी चोट आयी है। एसओ रंजीत विश्वकर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है जिसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...