Balia News: जगदीशपुर में चला हितचिंतक अभियान
बलिया, नवम्बर 29 -- Balia News: बलिया। विश्व हिन्दू परिषद ने अपने राष्ट्रव्यापी हितचिंतक अभियान के तहत शनिवार को शहर के जगदीशपुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान विहिप प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने सभी को परिषद की स्थापना एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जब भी किसी क्षेत्र के हिंदुओं की रक्षा एवं सम्मान पर कोई संकट आता है तो हर वो हिंदू अपनी रक्षा के लिए विश्व हिन्दू परिषद की ओर देखता है। बताया कि वर्तमान समय में भारत में हिंदुओं की संख्या कम होती जा रही है। कहा कि विहिप अभियान के माध्यम से समाज में जातिगत द्वेष को समाप्त करते हुए, प्रत्येक हिंदू को अपने साथ जोड़ते हुए चल रहा है। इस मौके पर अजय श्रीवास्तव, आकाश रावत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.