Balia News: छेड़खानी का आरोपी युवक धराया
बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: बांसडीहरोड। इलाके के नारायनपुर के घरौली बाजार में कुछ दिनों पहले हुई एक युवती से छेड़खानी और मारपीट की घटना में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लड़की सती माई स्थान से पूजा-पाठ कर घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में युवक छेड़खानी करने लगा। आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसने मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ वंश बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी मेहदी हसन को पकड़ लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.