Balia News: छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी के आरोप में दो गिरफ्तार
बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: पूर, हिन्दुस्तान संवाद। पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर स्थित हरिवंश बाबा इंटर कॉलेज के पास शनिवार को छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने और फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरिवंश बाबा इंटर कॉलेज के पास दो युवक स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील इशारे कर रहे हैं और फब्तियां कस रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवक कथित तौर पर छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करते मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान जोगेसरा गांव निवासी शन्नी चौहान और सचिन चौहान के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.