Balia News: छत के रास्ते घुसे चोरों ने समेटा कीमती सामान
बलिया, अक्टूबर 7 -- Balia News: रसड़ा। इलाके के ढ़ाखा (कोप) गांव में राजनारायन प्रजापति के घर में छत की सीढ़ी के रास्ते घुसकर चोरदस हजार रुपए नगदी समेत एक ग्राम गोल्ड (कान का आभूषण) पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात में परिवार के लोग भोजन करने के बाद सो गए। इस दौरान परिजन मकान के छत का सीढ़ी रात में बंद करना भूल गए।रात में सीढ़ी खुला रहने के कारण चोर घर में घुस गए और तीन बाक्स व एक अटैची को ऊपर छत पर ले जाकर फेंक दिए। उसमें रखे नगदी व गोल्ड आभूषण को समेट ले गए। चार बजे भोर में राजनारायन का पुत्र छत पर गया तो घटना की जानकारी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.